Events and Activities Details
Event image

Online Extension Lecture by Defence Studies Department


Posted on 20/03/2023

राजकीय कन्या महाविद्यालय, तरावड़ी ( करनाल ) में डिफेंस स्टडीज विभाग की तरफ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ रेखा शर्मा की अध्यक्षता में एक ऑनलाइन एक्सटेंशन लेक्चर का आयोजन किया गया जिसमें महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक में डिफेंस स्टडीज विभाग से सहायक प्राध्यापक डॉ प्रताप सिंह ने "21वीं सदी में भारत-चीन के मध्य सामरिक मुद्दे एवं चुनौतियाँ" विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया | डॉ प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों को बताया कि किस प्रकार चीन भारत की विश्व में बढ़ती साख व प्रतिष्ठा को स्वयं के लिए गंभीर चुनौती के रूप में ले रहा है | उन्होंने बताया कि चीन हिंद महासागर में भारत के लिए सामरिक चुनौतियां पेश कर रहा है | सीमा विवाद, स्ट्रिंग ऑफ पर्ल्स की थ्योरी, तथा संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत के रुख से हमेशा विपरीत रुख रखता रहा है | यही नहीं चीन समय-समय पर सैन्य अभ्यास और शक्ति प्रदर्शन के द्वारा भारत को भयभीत करने की कोशिश भी करता रहा है | अपने व्याख्यान का समापन करते हुए डॉक्टर प्रताप ने 21वीं सदी में भारत के वैश्विक शक्ति बनने के लिए सशक्त एवं समर्थ भारतीय सशस्त्र बल की महत्ता पर प्रकाश डाला | महाविद्यालय के डिफेंस स्टडीज के विभागाध्यक्ष व कार्यक्रम के संयोजक श्री दिनेश कुमार ने कार्यक्रम में संयोजक की भूमिका निभाई | महाविद्यालय के प्राचार्या डॉo रेखा शर्मा ने डॉo प्रताप का धन्यवाद करते हुए उनके व्याख्यान को छात्राओं के लिए परीक्षा-उपयोगी व ज्ञानवर्धक बताया | कार्यक्रम में डॉ सुरेंद्र रमन, डॉक्टर हंसराज, डॉक्टर राजीव, डॉ विनोद मैहला तथा अन्य स्टाफ सदस्यों ने शिरकत की |