Events and Activities Details |
Extension lecture on Sexual Harassment by CJM Karnal
Posted on 14/05/2025
आज श्री गुरु तेग बहादुर जी राजकीय महाविद्यालय, तरावड़ी की आंतरिक शिकायत समिति द्वारा विस्तृत व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ इरम हसन, सीजेएम एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, करनाल ने छात्र-छात्राओं को कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (बचाव, निषेध व निवारण) अधिनियम 2013 के बारे में विस्तृत जानकारी दी। डॉ इरम हसन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, करनाल द्वारा चलाए गए अभियान "Respect Her Dignity" का नेतृत्व कर रही हैं। डॉ ईरम ने निजी व सार्वजनिक क्षेत्र में महिलाओं के समक्ष आने वाली यौन उत्पीड़न संबंधी समस्याओं, उनसे बचाव व उत्पीड़न रोकने के लिए बनाए गए कानूनों की विस्तृत जानकारी दी। श्री मनीष जी द्वारा कार्यक्रम में मंच संचालन की भूमिका निभाई गई। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर चमन लाल जी ने अति संवेदनशील मुद्दे पर छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के लिए डॉक्टर इरम हसन का धन्यवाद किया। इस अवसर पर कार्यक्रम की संयोजिका डॉक्टर सरिता यादव व आईसीसी कमेटी के सदस्य (डॉ सुरेंद्र कुमार रमन, डॉ विनोद कुमार, मैडम सोनी भौरिया, मैडम निशा रानी, डॉ आभा नरवाल व श्री दिनेश भी मौजूद रहे।
|