Events and Activities Details
Event image

Extension Lecture by Political Science Department


Posted on 15/04/2023

राजकीय कन्या महाविद्यालय तरावड़ी, ( करनाल ) में राजनीति शास्त्र विभाग की तरफ से विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया जिसमें कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र में इतिहास विभागाध्यक्ष डॉo एसo केo चहल ने विद्यार्थियों को महान समाज सेविका व भारत की प्रथम शिक्षिका श्रीमती सावित्रीबाई फुले के व्यक्तित्त्व, जीवन-संघर्ष एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डाला | व्याख्यान में लगभग 90 छात्राएँ उपस्थित रही | इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ रेखा शर्मा ने डॉ एसo केo चहल का धन्यवाद करते हुए कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले और श्रीमती सावित्रीबाई फुले जैसे समाज-सुधारकों की बदौलत ही भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन लोकतान्त्रिक स्वाराज्य की तरफ अग्रसर हुआ | राजनीति शास्त्र के विभागाध्यक्ष श्री सुमित लठवाल ने डॉo एसo केo चहल जी का प्रेरणादायक व्याख्यान के लिए धन्यवाद किया | इस अवसर पर डॉ सुरेन्द्र रमन, डॉo हंसराज, डॉ विनोद मैहला,डॉ राजीव कुमार, डॉo सरिता यादव, श्रीमती आभा नरवाल, श्री मनीष गर्ग, श्रीमती निशा, श्री अमित ढांडा, श्री दिनेश कुमार, डॉ चरणदास तथा अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे |