Events and Activities Details
Event image

Rally on Blood Donation by Youth Red Cross.


Posted on 24/04/2023

दिनांक 08-04-2023 को राजकीय कन्या महाविद्यालय में यूथ रेड क्रॉस और एन एस एस के संयुक्त तत्त्वावधान में रक्तदान के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए नीलोखेड़ी में एक रैली निकाली गई | रैली के दौरान "रक्तदान महादान ", रक्तदान जीवन दान" तथा 'डोनेट ब्लड, सेव लाइफ' जैसे नारे लगाये गए जिनके माध्यम से लोगों को समय समय पर रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया गया | महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ रेखा शर्मा ने रैली का शुभारम्भ किया | रैली में 70 से अधिक छात्राओं ने हिस्सा लिया | यूथ रेड क्रॉस के संयोजक डॉ चरणदास, एन एस एस की संयोजिका श्रीमती आभा नरवाल के साथ श्री भरत लाठर तथा अन्य स्टाफ सदस्य भी रैली में उपस्थित रहे |